Jharkhand BJP Seats 2024: 20 सीटें भी न मिलती, RSS ने बचा ली लाज

Sharing is caring!

Jharkhand BJP Seats: भारतीय जनता पार्टी विधानसभा चुनाव में सबसे निराशाजनक प्रदर्शन कर चुकी है। हालांकि, भाजपा कार्यकर्ताओं का मानना है कि अगर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने प्रचार से लेकर वोटिंग तक में सहयोग नहीं किया होता, तो स्थिति इससे भी बदतर होती।

Jharkhand BJP Seats (Sample Image)

भाजपा अकेले 15 सीटें भी नहीं ला पाती। संघ ने चुनाव से पहले ही सभी विधानसभा क्षेत्र में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया था। संघ के कार्यक्रमों में भाजपा नेता भी शामिल हो रहे थे।

संघ से जुड़े आनुषांगिक संगठनों, वनवासी कल्याण केंद्र, एकल जैसे संगठनों ने झारखंड की स्थिति पर पत्रक जारी कर लोगों से मतदान की अपील की थी।

रांची, जमशेदपुर और धनबाद जैसी सीट पर संघ की सक्रियता का फायदा (Jharkhand BJP Seats) भाजपा प्रत्याशियों को मिला। वोटिंग वाले दिन मतदाताओं को बूथ तक लाने में भी संघ के कार्यकर्ता सक्रिय रहे।

तीन चरणों में संघ ने की थी बैठक

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए आरएसएस ने तीन चरणों में बैठक की थी। पहले चरण में संघ के प्रचारक और दूसरे कार्यकर्ता बैठे थे। इसमें स्थानीय मुद्दों की पहचान की गई थी।

भाजपा के वर्तमान विधायकों की क्षमता का आकलन भी इसमें किया गया था। दूसरे चरण की बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष शामिल हुए थे।

इसमें चुनाव की रणनीति पर चर्चा हुई। इसके बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और उनकी टीम के साथ संघ के बड़े पदाधिकारी बैठे और चुनाव अभियान की हर दिन समीक्षा करने की रणनीति बनी।

Jharkhand BJP Seats: पिछले साल कैसे रहे थे नतीजे

इस साल हुए झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे लगभग साफ हो चुके हैं। राज्य में कई तरह भाजपा के सूपड़ा साफ (Jharkhand BJP Seats) होता नजर आ रहा है।

वहीं, बात करें साल 2019 में हुए विधानसभा चुनाव की, तो उस साल राज्य में JMM-CONG-RJD गठबंधन की सरकार बनी थी और मुख्यमंत्री के रूप में हेमंत सोरेन को चुना गया था।

बात करें किसने कितनी सीटें हासिल की, तो पिछले चुनाव में JMM ने 30, कांग्रेस ने 16, RJD ने एक और बीजेपी ने 25 सीटों पर जीत हासिल की थी।

कब-कब हुए मतदान

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 दो चरण में पूरे किए गए। इसके तहत पहले चरण में 43 सीटों के लिए बुधवार 13 नवंबर, 2024 को मतदान किया गया। जबकि दूसरे चरण में 38 सीटों के लिए 20 नवंबर, 2024 को मतदान हुआ था, जिसके नतीजों के लिए 23 नवंबर, शनिवार का दिन तय किया गया था।