हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में हलकी बारिश ने कई बड़े संकेत दे दिए हैं। मानसून जाने की तैयारी कर रहा है पर वो कहते हैं कि बुझता दिया फड़फड़ाता ज़्यादा है। हिमाचल प्रदेश से जाते हुए मानसून ने अपना असर दिखाने की तयारी की है। इसी बीच मौसम विभाग ने प्रदेश में आने वाले 02 दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया है। जिससे प्रदेश में एक बार फिर खतरे के संकेत मिले हैं। सर्वविदित हैं कि हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में अभी भी भारी बारिश के नुक्सान से उबरने की कोशिश हो रही है और एक बार फिर प्रदेश में मौसम का येलो अलर्ट जारी हो गया है।
मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार प्रदेश में 09 से 12 सितम्बर तक मौसम का येलो अलर्ट है। यानी कि आने वाले दो दिनों प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बरसात हो सकती है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ़बारी तक का अनुमान है वही दूसरी ओर निचले क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना है। सूबे में जनजीवन अस्तव्यस्त हो चूका है। गौरतलब है कि बारिश लगातार तो नहीं हो रही लेकिन रुक रुक कर हो रही इस बरसात से तापमान में गिरावट तो ज़रूर आई है।
शिमला ज़िले के रामपुर में ज्यूरी के समीप 06 सितम्बर से पहाड़ से मलबा गिरना और पत्थर गिरने का दौर जारी है। और अगर इस क्षेत्र में भारी बरसात ही हो जाती है तो 02 दिन पहले वाहनों की आवाजाही के लिए खुले इस मार्ग पर सारे किये कराये पर पानी फिर जाएगा वही कालका शिमला फोरलेन निर्माण पर भी खतरे के बादल मंडरा सकते हैं. उम्मीद यही है कि ऐसा कुछ न हो लेकिन भारी बरसात की स्थिति में इससे बचने की कोई ख़ास तैयारियां भी नहीं है।