बिग स्टोरी ब्यूरो :
सोलन में भाजपा ने नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए नए लोकप्रिय कार्यकर्ताओं और युवा नेताओं को संगठन में नियुक्त किया है।
सोलन में छात्र राजनीति से एबीवीपी से जुड़े भूपेंद्र ठाकुर उर्फ़ सनी छात्रों और युवाओं में खासे लोकप्रिय रहे हैं। वर्ष 2010 में सोलन महाविद्यालय से सीएससीए चुनाव जीतने से लेकर उन्होंने भाजयुमो में भी सक्रिय भूमिका अदा की है और लगातार पार्टी के ईमानदार कार्यकर्ता के रूप में हर मुश्किल घडी में आगे रहे हैं। भूपेंद्र ठाकुर जिला संयोजक एबीवीपी, विभाग संयोजक एबीवीपी व प्रधानमन्त्री जिला कल्याणकारी योजना के प्रचार प्रसार अभियान के जिला अध्यक्ष के रूप में संगठन में कार्यरत रहे हैं।
संगठन ने उनकी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा को देखते हुए और उनकी भूमिका तय करते हुए उन्हें भाजयुमो सोलन का महामंत्री नियुक्त किया है।
इनके अलावा रोहित भारद्वाज जिन्हें संगठन ने मंडल अध्यक्ष के तौर पर कार्यभार सौंपा है संगठन से 2009 से जुड़े हैं और 2012 में मंडल सचिव के तौर पर नियुक्त किया गया। इसके बाद बीजेपी खेल प्रकोष्ठ के जिला संयोजक 2015 में बने। 2015 में बीजेपी किसान मोर्चा के प्रवक्ता के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं। इनकी बेहतरीन सेवाओं के चलते संगठन ने इन्हें सोलन मंडल अध्यक्ष के तौर पर नियुक्त किया है।
संगठन में दोनों ने संगठन में मिले पद को लेकर नेताओं का धन्यवाद किया और अपने कार्य के प्रति अपनी भूमिका ईमानदारी से निभाने का आश्वासन दिलाया।
इनके अलावा महंेद्र ठाकुर को अर्की, वरूण शर्मा को कसौली, अमित चंदेल को नालागढ़ और हेमंत ठाकुर को दून मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। जिला कार्यकारिणी में दीपक शर्मा, प्रेम चोपड़ा काे वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुनील कश्यप, लखविंद्र, वरूण को उपाध्यक्ष बनाया गया है।