रामपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने द्वारा आधी रात के समय शराब की बोतलों से भरी दो पिकउप पकड़ने का वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है। इस घटना के बाद इस पर आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि भाजपा इस उप चुनाव को जीतने के लिए धनबल का प्रयोग कर ओछी हरकतों पर उतर आई है। जिसका ताजा उदाहरण बीती रात भाजपा के प्रचार में लगे वाहनों में लोगों के सहयोग से पुलिस द्वारा शराब पकड़ना है। उन्होंने रामपुर में पत्रकार वार्ता के दौरान आरोप लगाया की इन गतिविधियों में भाजपा के पदाधिकारी भी शामिल थे।

विक्रमादित्य सिंह ने चुनाव आयोग और हिमाचल पुलिस से प्रमुखता से मांग की है कि ऐसी घटनाओ को रोका जाए। उन्होंने आशंका जताई की आने वाले तीन दिनों में इस तरह की हरकते भाजपा बड़े पैमाने पर कर सकती है। पुलिस अगले 3 दिनों तक इस पर कड़ी नजर रखें। क्योंकि भाजपा प्रदेश के अलग-अलग कोने- में इस तरह की गतिविधियां खासकर मंडी संसदीय क्षेत्र में चुनाव को प्रभावित करने के लिए चलाएगी। उन्होंने बताया कि पिछले कल देर रात शराब की पेटियों समेत गाड़ियां पकड़ी गई और कुछ गाड़ियां छूट भी गई।