अर्की(कृष्णरघुवंशी):-
भाजपा मंडल अर्की द्वारा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर भाजपा कार्यालय में उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की । सभी कार्यकर्ताओं ने उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलने की शपथ ली तथा उनके द्वारा किए गए कार्य व योगदान के लिए आभार व्यक्त किया। उनके द्वारा मानव कल्याण कार्यों का भी व्याख्यान किया गया। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष रतन सिंह पाल, पूर्व विधायक गोविंदराम शर्मा, मंडला अध्यक्ष डीके उपाध्याय, जय नन्द शर्मा, ओम प्रकाश गांधी, मंडल के महामंत्री यश पाल कश्यप, राकेश ठाकुर, आशा परिहार, उर्मिल शर्मा, रीना भारद्वाज, महेंद्र ठाकुर, संतराम भारद्वाज, पंचायत समिति के अध्यक्ष प्रेम चोपड़ा, प्रभा भारद्वाज, कला ठाकुर,सावित्री कश्यप, भावना गुप्ता, रमेश ठाकुर, अनूप चौहान तथा रिखी राम कौंडल सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।