स्वारघाट:-
केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा घोषित लॉक डाउन कर्फ्यू को लेकर जिला बिलासपुर प्रशासन काफी सतर्क हो गया है। जिला बिलासपुर में बाहर से आने वाले लोगों के लिए पूरी तरह से प्रतिबन्ध लगा दिया गया है। यह जानकारी एसडीएम स्वारघाट सुभाष गौतम ने देते हुए बताया कि जिला बिलासपुर में बाहर से प्रवेश करने वाले लोगों पर पूरी तरह से प्रतिबन्ध लगा दिया गया है। सभी सीमांत क्षेत्रों पर चौकसी बढ़ा दी गई है। उन्होंने बताया कि बाहर से आने वाले लोगों के लिए उप मंडल स्वारघाट में चार क्वायरेंटेन कैंप स्थापित किया गए हैं। जिनमे से एक कैंप गरामौडा में राजकीय उच्च पाठशाला गरा, एक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय स्वारघाट, एक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जकातखाना तथा एक टोबा में स्थापित किया गया है। इन कैंपों में अब तक लगभग 116 लोगों को क्वायरेंटेन किया गया है। जो यहां पर 14 दिन तक रखे जाएंगे। बद्दी की तरफ से आने वाले लगभग 71लोगों को स्वारघाट, पंजाब की तरफ से आने वाले 19 लोगों को गरामौडा तथा टोबा में 14 तथा गुपचुप तरीके से ज्योरी पतन तक पहुंचने वाले 10 लोगों को पकड़ कर जकात खाना में रखा गया है। उन्होंने बताया कि जब लोगों से बार बार अपने घरों में ही रहने का आग्रह किया जा रहा है तब भी लोग मनमानी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि अब प्रदेश सरकार ने सख्त आदेश दिए हैं कि जो भी व्यक्ति सड़क पर घूमता नजर आ रहा है उसे क्वायरेंटेन कैंप में 14दिनों तक रखा जाए। तथा उन पर नजर बनाए रखने के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि क्वायरेंटेन कैंप में जितने भी लोग रखे गए हैं उनकी हर सुविधा का ध्यान रखा जा रहा है। प्रशासन की तरफ से चाय, खाना तथा रहने सोने की पूरी व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि मन्दिर ट्रस्ट नैना देवी कि तरफ से लगभग 750 जरूरतमंद लोगों को राशन के पैकट वितरण करने के लिए चिन्हित किया गया है। जिन्हे राशन पैकट वितरण करना शुरू किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि मन्दिर ट्रस्ट नैना देवी कि तरफ से राशन के लगभग 600 पैकट भेजने की व्यवस्था भी की गई है। उन्होंने बताया कि अब अगर कोई भी व्यक्ति सरकार के आदेशों की उलंघन करता हुआ पाया जाता है तथा पैदल या किसी भी वाहन पर वे वजह घूमता नजर आया तो उसे 14दिन के लिए क्वायरेंटेन कैंप में भेज दिया जाएगा। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि सरकार ने आदेशों का पालन करें तथा अपने घर पर ही रहें।