हिमाचल प्रदेश के जल शक्ति, राजस्व, बागवानी एवं सैनिक कल्याण मंत्री महेन्द्र सिंह ठाकुर ने कहा कि भारत में निर्मित सस्ते हेल्गन का परीक्षण सफल रहा तो सेब बागवानों को ओलाबृष्टि से होने वाले नुक्सान से अब छुटकारा मिलेगा। उन्होंने कहा बागवानों के लिए भारत में निर्मित सस्ते हेल्गन पर ट्रायल, ओलावृष्टि के नुक्सान से मिलेगी राहत उन्होंने नौनी यूनिवर्सि के विज्ञानियों को भी ट्रायल के लिए कहा है। अगर सफल रहा तो यह हेल्गन दस से पंद्रह लाख में पड़ेगी। उन्होंने कहा कि अगर यह हेल्गन दस लाख की हो तो आठ लाख की सब्सिडी सरकार देगी।
मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याक्षी के बारे में पूछे गए सवाल पर महेंद्र सिंह ठाकुर बोले कि मंत्री और मंडी संसदीय
क्षेत्र के प्रभारी के नाते अपना दायित्व निभा रहा है। उन्होंने कहा आज तक उन्होंने 7 चुनाव लडे है कभी टिकट नहीं माँगा है। बाकी पार्टी
प्रदेश हाई कमान है जो आदेश होगा उस का पालन होगा।