हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व अर्की के विधायक वीरभद्र सिंह स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं लेकिन इस बीच ही उनका 86 वां जन्मदिन आज शिमला सहित पूरे प्रदेश भर में हर्षोल्लास व ज़रूरतमंदों की मदद कर मनाया गया। गौरतलब है कि दूसरी बार कोरोना से निजात मिलने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह अभी पूरी तरह स्वस्थ हैं। शिमला में भी परिजनों और नज़दीकियों की मौजूदगी में केक काटकर उन्होंने जन्मदिवस मनाया।
इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की धर्मपत्नी प्रतिभा सिंह ने हिमाचल प्रदेश वासियों का धन्यवाद जिन्होंने इस मौके पर शुभकामनाएं दी। उन्होंने उन लोगों का भी धन्यवाद किया है जो लोग स्वयं नहीं आ सके व जिन्होंने अन्य तरीकों से पूर्व मुख्यमंत्री का जन्मदिवस मनाया। प्रतिभा सिंह ने कहा कि पूर्व मुख्यम्नत्री वीरभद्र सिंह के अच्छे स्वास्थ्य की कामना कर रहे हज़ारों लाखों लोगों का भी शुक्रिया। उम्मीद है कि उन सभी लोगों की दुआएं काम करें और जल्द ही राजा वीरभद्र सिंह घर लौटेंगे।
पूर्व मुख्यमंत्री के सुपुत्र व शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह ने अपने पिता के 86 वे जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी और कहा कि प्रदेश के सभी देवी देवताओं के कारण पूर्व मुख्यम्नत्री सलामत हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना प्रोटोकॉल के चलते शिमला न आकर अपने अपने ज़िले और क्षेत्रों में ही अपने सामर्थ्य अनुसार लोगों की मदद कर रहे लोगों का भी वे धन्यवाद करते हैं। विक्रमादित्य बोले कि राहत की बात है कि कोरोना के मामले कम हो रहे हैं लेकिन तीसरी लहर के लिए हमें तैयार रहना चाहिए। इस परिस्थिति में वैक्सीनेशन पर ज़ोर देना होगा। अर्की निर्वाचन क्षेत्र व शिमला ग्रामीण में तीसरी लहर से लड़ने के लिए 05 एम्बुलेंस उपलब्ध कवाई जायेगी जिनमे से 03 शिमला ग्रामीण और 02 अर्की विधानसभा क्षेत्र में दी जायेगी।