नाहन शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग भारी बारिश के कारण दोसड़का के पास हुआ बंद

Sharing is caring!

जिला सिरमौर में भारी बारिश ने एक बार फिर तबाही मचाने शुरू कर दी है। पिछले 2 दिनों से जिला में रूक रूक कर हो रही बारिश से लगातार भूस्खलन हो रहा है। जिसके चलते कई डिस्टिक मेजर रोड, संपर्क मार्ग राज्य मार्ग व राष्ट्रीय राजमार्ग भूस्खलन से बंद हो रहे हैं। शुक्रवार सुबह करीब 5:00 बजे से 7:30 बजे तक नाहन शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग बंद रहा। उसके बाद जेसे भी मशीन ने कुछ समय के लिए रोड बहाल किया। उसके बाद दोबारा से पहाड़ी से भारी भूस्खलन हो गया। अभी तक एनएच पर दोनों तरफ सैकड़ों वाहनों की कतारें लग चुकी है। जिसमें ऑफिस जाने वाले कर्मचारियों, वार्षिक परीक्षाएं देने जा रहे कॉलेज के छात्र-छात्राएं फंस गए हैं। जहां पर पहाड़ी से मलवा सड़क पर आ रहा है, वहां पर धीरे-धीरे अभी भी भूस्खलन हो रहा है। जिसके चलते सड़क बाहल करने में परेशानी हो रही है। जबकि राष्ट्रीय राजमार्ग के नाहन मंडल कार्यालय से एक मशीन मौके पर एक खड़ी की गई है।मगर अब बारिश भी सड़क बाहल करने में बाधा बन रही है। इसी स्थान पर राष्ट्रीय राजमार्ग करीब 2 सप्ताह पहले भी कई घंटों के लिए बंद हुआ था। पिछले एक माह में लगातार बारिशों से जिला सिरमौर में लोकनिर्माण विभाग तथा नेशनल हाईवे को बारिश से सड़कों में 10 करोड़ से अधिक का नुकसान अब तक हो चुका है।