अफगानिस्तान में 90 साथियों के साथ फंसा हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला का नवीन ठाकुर आखिरकर सकुशल बाहर निकल गया है। वहीं, शनिवार दोपहर को एक और राहत की खबर आई कि राहुल कुमार भी सुरक्षित बाहर निकल गया है। अफगानिस्तान में फंसा मंडी जिला का राहुल सिंह अपने साथियों के साथ दुबई पहुंच गया है। राहुल के पिता सेवानिवृत्त कर्नल बलवंत सिंह ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कंपनी ने उन्हें काबुल एयरपोर्ट से एयर लिफ्ट किया है। उनके साथ करीब 220 लोग थे, जिनमें अधिकतर भारतीय व नेपाल के थे। अब दुबई से राहुल अपने साथियों के साथ भारत लौटेंगे।
इसके अलावा मंडी के नवीन भी बीती रात को अफगानिस्तान से निकल गए हैं। वह भी भारत आने की बजाय वे डेनमार्क पहुंचे। आज डेनमार्क से सभी लोग दिल्ली आएंगे। भारत सरकार की ओर से तीन दिन तक विमान न भेजे जाने के कारण वह काबुल एयरपोर्ट पर फंसे रहे। नवीन जिस कंपनी में नौकरी करता है, उसने ही विमान की व्यवस्था कर उन्हें डेनमार्क पहुंचाया।
अफगानिस्तान में तालिबान के नियंत्रण के बाद सैकड़ों भारतीय फंसे हुए हैं। काबुल एयरपोर्ट पर फंसे हिमाचल के नवीन समेत उसके 90 सार्थी शुक्रवार शाम छह बजे विशेष फ्लाइट से डेनमार्क के लिए रवाना हुए। देर रात वह वहां पहुंच गए व आज भारत के लिए रवाना होंगे। इनको काबुल से सुरक्षित निकालने की व्यवस्था डेनमार्क की कंपनी ने की। ये सभी लोग इसी कंपनी में काम करते थे। नवीन ठाकुर कंपनी में सुरक्षा अधिकारी के पद पर कार्यरत थे।
