धनोटू में महिला ने प्रताड़ना से तंग आकर फंदा लगा कर ली आत्‍महत्‍या

Sharing is caring!

 शाहपुर के धनोटू में एक महिला की मौत पर पुलिस ने उसके पति को गिरफ्तार किया है। महिला ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। महिला के भाई ने अपने  जीजा पर बहन को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। भाई की शिकायत पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर पति को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक सरला देवी पत्नी जोगिंद्र सिंह निवासी कुठेड़ धनोटू का शव बीती रात घर में ही संदिग्ध हालत में फंदे पर लटका पाया गया। इससे पहले कि महिला को कई अस्पताल तक ले जाता तब तक काफी देर हो गई थी।

इस घटना की जानकारी जब उनके मायके पक्ष को चली तो बेटी की मौत से परेशान स्वजनों के साथ काफी संख्या में लोग पहुंच गए। मायके पक्ष ने उनकी बेटी की हत्या करने का आरोप ससुराल पक्ष पर लगाया। मृतका के भाई राकेश कुमार पुत्र दासो राम निवासी सिहंवा ने आरोप लगाया है कि उनकी बहन सरला देवी की शादी 2007 में जोगिंद्र सिंह पुत्र दलीपा राम निवासी कुठेड़ धनोटू के साथ हुई थी। लेकिन शादी के 13-14 वर्ष बीत जाने के बाद उन्हें बच्चा नहीं हुआ, जिस कारण उनके पति उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे।पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जोगिंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका का आज धर्मशाला में पोस्टमार्टम होगा। पंचनामे के बाद शव को स्वजनों को सौंपा जाएगा उसके बाद अंत्येष्टि होगी।