दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को मिल सकता है बंपर तोहफा, 3% DA बढ़ाने का फैसला

Sharing is caring!

मोदी कैबिनेट की गुरुवार को हुई बैठक में केन्द्रीय कर्मचारियों को दिवाली से पहले खुशखबरी दी गई है। कैबिनेट की बैठक में केन्द्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3 फीसदी बढ़ाने का फैसला किया गया है। इसके बाद केन्द्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़कर 31 फीसदी हो जाएगा। ये बढ़ी हुई नई दर एक जुलाई से लागू होगी। पिछले महीने 28 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई थी। ऐसा बताया गया था कि केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और पीयूष गोयल ने विभिन्न परियोजनाओं के क्रियान्वयन, नीतियों और सरकारी घोषणाओं के संबंध में प्रेजेंटेशन दिया था। इस प्रेजेंटेशन से पहले तमाम परियोजनाओं के क्रियान्वयन और सरकारी योजनाओं की प्रगति में सुधार और इसमें तेजी लाने पर चर्चा की गई थी। इससे पहले बैठक के दौरान 14 सितंबर को केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दक्षता और समय प्रबंधन पर प्रेजेंटेशन दी थी।