सोलन || अजय भट्टी
राजेंद्र ठाकुर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पूर्व विधायक व स्वर्गीय वीरभद्र सिंह ने अर्की क्षेत्र की जनता के लिए लगभग दो अरब 63 करोड़ से साढ़े तीन सालों में अथाह विकास किया है। अर्की विधानसभा क्षेत्र की जनता ने पहले भी राजा वीरभद्र सिंह के नाम पर वोट किया था क्योंकि 2012 से 17 में बेहतरीन विकास कार्य यहां की जनता के लिए करवाए जबकि वह वहाँ के विधायक भी नहीं थे। बतौर मुख्यमंत्री उन्होंने कभी क्षेत्रवाद की राजनीति नहीं की, स्थानीय जनता को राजा वीरभद्र सिंह पर पूरा विश्वास था कि वह अर्की का विकास करवा सकते हैं जिसके कारण जनता ने उन्हें चुना। और इस विधानसभा उप चुनाव में अर्की क्षेत्र के लोग यह सीट कांग्रेस को जिताकर सच्ची श्रद्धांजलि के रूप में समर्पित करेंगे।
हिमाचल प्रदेश में उप चुनावों का बिगुल बज चूका है। सोलन जिला के अर्की विधानसभा क्षेत्र के उप चुनाव में कई धुरंधर भाजपा और कांग्रेस से रेस में दिखाई दे रहे हैं। इन चुनावों में भाजपा के सशक्त और संभावित उम्मीदवार राजेंद्र ठाकुर ने सोलन में पूर्व मुख्यमंत्री व अर्की विधायक वीरभद्र सिंह को याद करते हुए उनके द्वारा करवाए गए विकास कार्यों का ब्यौरा देते हुए कहा कि राजा वीरभद्र सिंह ने सिर्फ साढ़े तीन सालों में 2 अरब 63 करोड़ रूपए से क्षेत्र का विकास किया जिसको कोई भी झुठला नहीं सकता। साथ ही उन्होंने अपने दावेदारी जताते हुए कहा कि पूर्व विधायक राजा वीरभद्र सिंह के परिवार का इस सीट पर पहला हक है और उनके बाद दूसरा हक़ खुद राजेंद्र ठाकुर का बनता है। पिछले विधानसभा चुनावों में राजा वीरभद्र सिंह के साथ मिलकर पूरा चुनाव पार्टी को जिताने का कार्य किया।