कनिष्ट कार्यलय सहायक (आईटी) संघ कर रहा 10300-34800+3200 GP पे बैंड की मांग

Sharing is caring!

दिनांक 05/07/2020 रविवार को कनिष्ट कार्यलय सहायक (जेआईटी) संघ हिमाचल प्रदेश का एक प्रतिनिधि मंडल प्रदेश अध्यक्ष वेद प्रकाश व प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र छाजटा की अध्यक्षता में खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम गुलेरिया से मिला। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष वेद प्रकाश ने अवगत करवाया कि प्रदेश सरकार द्वारा दिनांक 28/05/2020 को कनिष्ट कार्यालय सहायक (JIT) के भर्ती एवं पदोन्नति नियम अधिसूचित किये गए है जिसमे उन्हें लिपिकों के समान पदोन्नति दी गयी है परंतु इस अधिसूचना में लिपिकों के समान 2 वर्ष की नियमित सेवाओ के उपरांत 10300-34800 + 3200 के पे बैंड का कोई जिक्र नही किया गया है तथा संघ प्रदेश सरकार से 2वर्ष की नियमित सेवा के बाद कनिष्ठ कार्यलय सहायक (IT) कर्मचारियों को भी 10300-34800+3200GP के पे बैंड का प्रावधान किया जाए।
इस मौके पर पुरुषोत्तम गुलेरिया द्वारा इस विषय को जल्द ही प्रदेश सरकार के समुख उठाने का आश्वासन भी संघ को दिया।उन्होने कहा कि यह मांग बिल्कुल जायज है और प्रकृति के न्याय के सिद्धांत के अनुसार यह लाभ जब सभी लिपिकों को दिया जा रहा है तो सभी कनिष्ट कार्यलय सहायक को भी दिया जाना चाहिए।
गौरतलब है कि पुरुषोत्तम गुलेरिया पूर्व में अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके है और वर्तमान में प्रदेश भाजपा में उपाध्यक्ष भी है। इस मौके पर संघ के जिला उपाध्यक्ष तपेन्द्र पुंडीर, सुनील बनोलटा, अनिल शर्मा, संजय, काकू आदि संघ के सभी सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Comment