अर्की: भाजपा कार्यकर्ताओं में भरा गया जोश, कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता निराश, दिया इस्तीफ़ा

Sharing is caring!

मंगलवार को जहां डॉ राजीव बिंदल ने भाजपा कार्यकर्त्ताओं में जीत के लिए जोश फूंका वही कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं ने अपने कहे अनुसार संगठन को त्याग पत्र सौंप दिया है। ज्ञात हो कि पिछले कल सोलन में इन पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने संजय अवस्थी को कांग्रेस द्वारा टिकट दिए जाने का विरोध जताते हुए त्याग पत्र देने की चेतावनी दी थी, वही आज उन्होंने अपने कहे को अंजाम भी दे दिया।

अर्की विधानसभा क्षेत्र में राजेंद्र ठाकुर को टिकट न देकर संजय अवस्थी को देने पर अर्की ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रूप सिंह ठाकुर सहित सामूहिक इस्तीफा प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी को भेज दिया गया है। अर्की ब्लाक कांग्रेस कमेठी अध्यक्ष रूप सिंह ठाकुर ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि कांग्रेस आलाकमान व प्रभारी राजीव शुक्ला द्वारा उस व्यक्ति को टिकट दिया है जिसने पूर्व विधायक व पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह के खिलाफ चुनावो के दौरान कार्य किया था तथा इस बारे में स्व. वीरभद्र सिंह ने तत्कालीन व वर्तमान प्रदेशाध्यक्ष को शिकायत पत्र भी दिया था। साथ ही प्रदेशाध्यक्ष से संजय अवस्थी को तुरन्त उनको नवाजे गए पदों से निष्कासित करने की मांग की थी लेकिन उसके बावजूद संजय अवस्थी पर कोई कार्यवाही नही हुई और अब जब पुनः टिकट आवंटन किया गया तो पार्टी के विरुद्ध कार्य करने वाले उसी व्यक्ति को टिकट भी दे दिया। जिससे अर्की ब्लाक कांग्रेस के पदाधिकारी एवं आम कार्यकर्ता ठगा सा महसूस कर रहा है तथा रोष व विरोध स्वरूप 52 विभिन्न पंचायतो के बीडीसी, उपप्रधान, प्रधान व अर्की कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारीयो ने अपना त्यागपत्र कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष को सौंप दिया।